विजयगढ़ किला
vijaigarh fort बिजयगढ़ के राजा लक्ष्मण सिंह और 1857 का मुक्ति संग्राम भारतीय स्वतंत्रता सग्राम के इतिहास में राजा लक्ष्मण सिंह का नाम बहुत ही सम्मान पूर्वक लिया जाना चाहिए लेकिन ऐसा हुआ नहीं। बहुत सारे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियो के नाम को जानबूझकर भुला दिया गया है। ऐसे ही एक स्वतंत्रता सग्राम सेनानी लक्ष्मण सिंह जी थे। जिनके नाम को भुला दिया गया है क्योंकि विजयगढ़ स्टेट किसी जमाने में बहुत छोटी स्टेट थी तथा उत्तर प्रदेश के सबसे पिछड़े इलाके मिर्जापुर और सोनभद्र में स्थित थी। लेकिन लक्ष्मण सिंह जी के क्रांति का इतिहास अभूतपूर्व है। पूरे देश में उनकी तरह का साहस प्रभावित करने वाला कोई नहीं दिखता। वे अंग्रेजों से टकराते हैं छ महीने तक अंग्रेजी हुकूमत को विजयगढ़ में आने नहीं देते तथा उनके तहसीलदार को बंदूक बना लेते हैं। लक्ष्मण सिंह की क्रांति अपने आप मे...